सूरत की इस फैक्ट्री में काम की शुरुआत राष्ट्रगान से होती है - ALL LATEST NEWS WORLD

ALL LATEST NEWS WORLD

Cricket,Sports bollywood,Hollywood,breaking news,political,Entertainment latest news from all over the world.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 24, 2018

सूरत की इस फैक्ट्री में काम की शुरुआत राष्ट्रगान से होती है

अपने-अपने राष्ट्रगान पर सभी देश गर्व करते हैं. राष्ट्रगान वो कुंजी है, जिसके माध्यम से देश के सभी नागरिक एकता और सद्भाव के बंधन में बंधते हैं. अभी हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में सिनेमा घरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाने का आदेश दिया. कोर्ट के इस फैसले पर काफी विवाद हुआ था. इस फैसले पर कुछ लोगों का कहना था कि इससे राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होगी. वहीं कुछ लोगों ने इस फैसले को जबरन थोपा गया बताया. वहीं गुजरात के सूरत में कपड़े की एक ऐसी फैक्ट्री है, जिसमें काम करने से पहले सभी कर्मचारी एक साथ राष्ट्रगान गाते हैं और एकता का संदेश देते हैं. ये सूरत की सबसे बड़ी कपड़ा रंगने वाली फैक्ट्री है. फैक्ट्री के मालिक संजय का कहना है कि फैक्ट्री में हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रगान गाने की परंपरा पहले से रही है, फैक्ट्री के कुछ कामगारों ने मांग की कि हर दिन काम की शुरुआत राष्ट्रगान से ही होनी चाहिए. जिसके सभी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया. साल 2016 से इस फैक्ट्री में रोजाना सुबह के समय राष्ट्रगान बजाया जाता है. इस फैक्ट्री में सभी धर्म और मजहब के लोग काम करते हैं और सभी एक साथ मिलकर सुबह-सुबह राष्ट्रगान करने के बाद काम पर जाते हैं. कंपनी मे सभी कर्मचारी इस बात से काफी खुश हैं और राष्ट्रगान पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2IEJ3X3

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages