CCTV: भूरी डॉन ने फिर मचाया आतंक, लोगों को धमकाया सरेआम - ALL LATEST NEWS WORLD

ALL LATEST NEWS WORLD

Cricket,Sports bollywood,Hollywood,breaking news,political,Entertainment latest news from all over the world.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 26, 2018

CCTV: भूरी डॉन ने फिर मचाया आतंक, लोगों को धमकाया सरेआम

गुजरात के सूरत में अस्मिता बा ऊर्फ भूरी डॉन एक बार फिर हाथ में तलवार लहराते हुए लोगों को धमकाते नज़र आई है. सूरत का बच्चा-बच्चा इसे भूरी डॉन के नाम से जानता है. हालांकि इसका पूरा नाम अस्मिता बा गोहिल है. वर्षा सोसाइटी में इसके आतंक से सन्नाटा पसरा पड़ा है. सभी दुकाने बंद हैं. बस एक दुकान खुली हुई है. उसी दुकान के सामने दो मोटरसाइकिल वाले आपस में बात कर रहे हैं. तभी भूरी डॉन हाथ में तलवार लिए मोटरसाइकिल से अपने एक साथी के साथ यहां पहुंचती है. पहले दुकान वाले को धमकाती है और फिर मोटर साइकिल वालों को धमकाती है. उसके डर से बाइक सवार अगले ही पल निकल जाते हैं और दुकानदार भी दुकान बंद करने लगता है. भूरी की दहशतगर्दी की ये कोई पहली तस्वीर नहीं है. इससे पहले भी ऐसा ही एक वीडियो होली के दिन का है. जब भूरी हाथ में धारदार हथियार लिए अपने साथियों के साथ विरोधियों से लड़ने पहुंच गई थी. सैकड़ों तमाशबीन के सामने सबको सरेआम धमकाया था, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई इसे रोकने की. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार जरूर कर लिया था, लेकिन बाद में जमानत पर छूट गई थी. इतना ही नहीं भूरी इंटरनेट पर हसीना डॉन के नाम से मशहूर हैं और उसके हजारों फॉलोअर भी हैं.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2xdSgEB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages