दबंग ने पिस्टल तानकर महिला को धमकाया - ALL LATEST NEWS WORLD

ALL LATEST NEWS WORLD

Cricket,Sports bollywood,Hollywood,breaking news,political,Entertainment latest news from all over the world.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 26, 2018

दबंग ने पिस्टल तानकर महिला को धमकाया

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दबंग किस्म का आदमी एक महिला पर पिस्टल तान कर हड़काने की कोशिश कर रहा है. वहीं महिला भी दबंग के सामने डरती नहीं है, बल्कि उससे बहस करती हुई दिखाई दे रही है. महिला के पास खड़ी एक बुजुर्ग महिला बहस करने वाली महिला को घर के भीतर भेजकर मामले को शांत करती हुई दिखाई दे रही है. जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते 15 जुलाई को वाराणसी के परेड कोठी क्षेत्र की है. इस मामले में पीड़ित महिला ने सिगरा थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर धारा 352, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है. खबरों के मुताबिक वाराणसी के परेड कोठी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सरिता घटना के समय अपने गेस्ट हाउस के सामने खड़ी थी, तभी विरोधी पक्ष का ट्रैक्टर आकर गेस्ट हाउस के सामने आकर खड़ा हो गया, जिसका महिला के द्वारा विरोध किया गया. जिसके जवाब में विरोधी पक्ष के शख्स ने महिला पर पिस्टल तान दी. जिससे दहशत में आकर पड़ोस में खड़ी एक बुजुर्ग महिला बहस करने वाली महिला को घर में भेज देती है. मामला जैसे ही शांत हुआ, पीड़ित महिला भागकर सिगरा थाने पहुंची और पुलिस में अपनी तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है. इस मामले में थाने के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2NIuUdn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages